T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से मुकाबला ना खेलने पर पाकिस्तान ने जो यू-टर्न लिया है, उसने ICC के होने वाले हजारों करोड़ों के नुकसान को बचा दिया है. लाहौर में PCB, ICC और BCB के बीच घंटों चली मीटिंग के बाद, आखिरकार पाकिस्तान से मैच खेलने को तैयार हो गया. ( Photo: Getty/ PTI)
अब जैसे ही उधर ये फाइनल हुआ कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. वैसे ही इधर भारत से कोलंबो जाने वाली टिकटों के प्राइस भी 4 गुणा तक बढ़ गए. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई से कोलंबो जाने वाली फ्लाइट की टिकट 10000 रुपये से बढ़कर 60000 रुपये हो गई. ( Photo: Getty/ PTI)
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ICC के एक सूत्र ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने से करीब 174 मिलियन डॉलर, यानी 1500 करोड़ से भी ज्यादा रुपये, डूबने से बच गए. ( Photo: Getty/ PTI)
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सपोर्ट करने का हवाला देकर भारत के साथ 15 फरवरी का मैच खेलने से इनकार किया था. पाकिस्तान सरकार की तरफ से आए बयान में कहा गया था कि पाक टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेगी मगर पाकिस्तान के साथ मुकाबला नहीं खेलेगी. ( Photo: Getty/ PTI)
इस पूरे मामले की शुरुआत BCCI के मुस्तफिजुर रहमान के IPL से हटाए जाने के बाद शुरू हुई थी, जिसमें बाद में पाकिस्तान भी कूद पड़ा था. उसी तकरार के चलते बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर भी होना पड़ा. ( Photo: Getty/ PTI)



