T20 World Cup 2026 Final: अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती पर हुआ बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

India Playing XI T20 World Cup final 2026:टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर होने वाली है. इस मैच में भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा ये एक बड़ा सवाल है. क्या दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और नंबर 1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे? ये एक बड़ा सवाल है. रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण और अभिषेक दोनों ही प्लेइंग इलेवन में शामिल होने वाले हैं. बता दें इन दोनों खिलाड़ियों ने अबतक टी20 वर्ल्ड कप में निराश किया है. अभिषेक पूरे टूर्नामेंट में एक ही अर्धशतक लगा चुके हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं. सेमीफाइनल में तो उन्होंने 4 ओवर में 64 रन लुटा दिए थे.

भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे ये 4 खिलाड़ी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं होने वाला. मतलब कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होंगे. टीम इंडिया अपने उन्हीं 11 खिलाड़ियों को मौका देगी जो टीम को फाइनल तक लेकर आए हैं.

T20 WC Final में India Playing XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में भी अहमदाबाद की पिच को देखकर बड़े बदलाव हो सकते हैं. इस मैच में जिम्मी नीशम या जैकब डफी में से कोई एक प्लेइंग इलेवन में शामिल होगा.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- टिम साइफर्ट, फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरेल मिचेल, मिचेल सैंटनर, कोल मैकॉन्की, जिम्मी नीशम/ जैकब डफी. मैट हेनरी और लोकी फर्ग्युसन.

भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक पिछले 6 सालों में 4 बार आईसीसी नॉकआउट मैचों में भिड़ंत हुई है. जिसमें दोनों टीमों ने 2-2 बार बाजी मारी है. न्यूजीलैंड ने भारत को साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में हराया था. लेकिन वनडे वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पिछले साल भारत ने न्यूजीलैंड को मात दी.