भारत के स्क्वॉड में अभिषेक शर्मा, संजू सैसमन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी हैं, जो बल्ले से तबाही मचा सकते हैं।
भारत इस वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा लेकिन टीम इंडिया के दो बड़े दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। रोहित-विराट की गैरमौजूदगी की वजह से भारत के पूर्व कोच अनिल कुंबले का मानना है कि इन दोनों की टीम इंडिया को कमी खलने वाली है। हालांकि, कुंबले ने इस टीम को 2024 के मुकाबले बेहतर बताया है।
अनिल कुंबले का बयान
भारत के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, “रोहित शर्मा और विराट कोहली के अनुभव की टीम इंडिया को कमी खलेगी। हालांकि, अगर टीम संतुलन की बात करें, तो मुझे लगता है कि ये टीम अच्छी है क्योंकि टीम में गेंदबाजी के कई विकल्प हैं। टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों का नजरिया भी पहले से काफी अलग है।”
कुंबले ने आगे कहा, “भारत के लिए ये वर्ल्ड कप चुनौतीपूर्ण हो सकता है। 2024 विश्व कप की बात करें, तो वहां पर परिस्थितियां बिल्कुल अलग थी। मैं इस टीम को 2024 के मुकाबले 10 प्रतिशत बेहतर मानता हूं और तुलना के मामले में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के बहुत करीब है।”
चेतेश्वर पुजारा ने भी की तुलना
कुंबले के अलावा भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी 2024 की विश्व विजेता टीम से तुलना की। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया कागजों पर भले ही बेहतर दिख सकती है लेकिन कुछ चीजें अब तक स्पष्ट नहीं है। टीम के संयोजन को लेकर कुछ सवाल हैं, जैसे कि भारत तीन तेज गेंदबाजों के साथ खेलेगा या फिर दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर्स के द्वारा 2-2 ओवर फेंके जाएंगे। अब तक हमें इसको लेकर कोई भी स्पष्टता नहीं है।”
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।