Ehsan Malinga: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और उससे पहले श्रीलंका की टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एशान मलिंगा चोटिल हो गए हैं और वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं. श्रीलंकाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले के दौरान एहसान मलिंगा को चोट लग गई है और वो अब टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो मलिंगा का कंधा काफी चोटिल है और उन्हें ठीक होने में 6 हफ्ते तक लग सकते हैं.
मलिंगा हैं विकेट-टेकर
एशान मलिंगा को उनकी विकेट लेने की काबिलियत के लिए जाना जाता है. 24 साल के ये खिलाड़ी श्रीलंका के लिए 7 वनडे और 8 टी20 मैच खेला है. टी20 में उनके नाम 8 विकेट हैं. एशान मलिंगा पिछले आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे, जिसमें उन्होंने 7 मैचों में 13 विकेट झटके थे. उनका बेस्ट प्रदर्शन 31 रन देकर 3 विकेट रहा था. आईपीएल सीजन के बाद से उन्हें काफी ज्यादा हाई रेट किया जाने लगा और अब दुर्भाग्य देखिए टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले उन्हें चोट लग गई है.
Dilshan Madushanka is the frontrunner to replace the injured Eshan Malinga in Sri Lankas T20 World Cup squad.
Hes bounced back strongly from his past injuries and has been included in the Sri Lanka A team for the upcoming practice match against Oman.A timely comeback for the pic.twitter.com/YPPdZR6E6Y
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) February 2, 2026
टी20 वर्ल्ड कप की हर ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मलिंगा की जगह कौन खेलेगा?
एशान मलिंगा के चोटिल होने के बाद अब श्रीलंका की टीम में एंट्री की रेस में दो तेज गेंदबाज हैं. श्रीलंकाई मीडिया के मुताबिक दिलशान मधुशंका या प्रमोद मधुसूदन में से किसी एक को टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिल सकता है. बता दें श्रीलंका ने 1 फरवरी को अपनी टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान कर दिया था, कप्तानी दसुन शनाका को सौंपी गई है.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम
दसुन शनाका, पथुम निसंका, कामिल मिशारा, कुसल मेंटिस, चरित असालंका, कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, जनित लियानागे, पवन रत्नायके, वानेंदु हसारंगा, दुनिथ वेलालगे, महीश तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा, मथीसा पथिराना.