T20 World Cup 2026: दो कदम और… संजू सैमसन और उनकी पत्नी ने किसे कहा- थैंक्यू?

Sanju Samson: संजू सैमसन के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बीते कुछ समय काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं . वो टीम के साथ बने थे. खेलने का मौका भी मिल रहा था. मगर फॉर्म उनका साथ नहीं दे रहा था. कई बार तो स्टार्ट मिलने के बाद भी बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे थे. लेकिन, उस मुश्किल वक्त में संजू के साथ एक चीज अच्छी हुई और वो ये कि उनके फैंस ने उनका साथ नहीं छोड़ा. उन्होंने उन पर अपना भरोसा बनाए रखा. उसी भरोसे की मिसाल बनी वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में उनके बल्ले से निकली पारी. संजू सैमसन और उनकी पत्नी थैंक्यू कहते नहीं थक रहे,

सैमसन और उनकी पत्नी ने किसे कहा- थैंक्यू?

वैसे तो आप समझ ही गए होंगे कि संजू और उनकी पत्नी चारूलता किन्हें थैंक्स बोल रहीं हैं. लेकिन, अगर फिर भी नहीं समझे तो बता दें कि उन्होंने थैंक्यू फैंस को कहा है. उन फैंस को जिन्होंने संजू सैमसन पर अपना विश्वास कायम रखा. पति-पत्नी दोनों ने इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस का आभार जताया है.

आभार जताते हुए पति-पत्नी ने क्या कहा?

फैंस का शुक्रिया अदा करने वाला पहला पोस्ट संजू सैमसन की पत्नी चारूलता की ओर से आया, जिसमें उन्होंने अपने पति पर जताए भरोसे के लिए लोगों का आभार जताया. उसके 2 घंटे बाद संजू सैमसन ने भी इस्टा स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने सभी फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा- अब बस दो कदम और. दो कदम से संजू सैमसन का मतलब T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले से है.

टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने में सैमसन का रोल

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉक आउट मुकाबले में 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाया था. उनकी ये पारी टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिहाज से तो कमाल थी ही, उसके अलावा ये रन चेज में किसी भारतीय के बल्ले से निकली सबसे बड़ी पारी भी थी.