England vs Pakistan: इंग्लैंड ने सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. पल्लेकेले में खेले रोमांचक मुकाबले को इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में 2 विकेट से जीता. इंग्लैंड ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर जीत हासिल की. इंग्लैंड को तो जीत से सेमीफाइनल का टिकट मिला, मगर पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा अब बढ़ गया है.
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया, सेमीफाइनल का टिकट कटाया
इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान का समीकरण अगर-मगर के फेर में फंस चुका है. कैसे, उस बारे में बात करें, उससे पहले जरा इंग्लैंड की जीत पर गौर करना जरूरी है. पाकिस्तान से मिले 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने अपने 3 बड़े विकेट पावरप्ले के अंदर ही गंवा दिए थे. मगर उसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक और विल जैक्स के बीच हुई साझेदारी ने टीम को जीत तक पहुंचाने में मदद की.
हैरी ब्रूक के शतक के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पीटा
कप्तान हैरी ब्रूक 51 गेंदों पर 100 रन बनाकर आउट हुए, जो कि उनके T20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक रहा.