T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 44 गेंदें कम खेलकर इस बल्लेबाज ने रचा इतिहास

Finn Allen break Abhishek Sharma Record: टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया है. ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड और UAE के बीच खेले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टूटा. अभिषेक शर्मा ने हाल ही में टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 5000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिसे न्यूजीलैंड के फिन एलन ने अब तोड़ दिया है. फिन एलन ने T20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने के लिए अभिषेक शर्मा से 44 गेंदें कम खेली.

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

अभिषेक शर्मा ने अपने 5000 रन T20 क्रिकेट में 2898 गेंदों में पूरे किए थे. जब उन्होंने ये कारनामा किया था, तब आंद्रे रसेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा था. रसेल ने 2942 गेंदों पर 5000 रन टी20 क्रिकेट में बनाए थे. हालांकि, अब अभिषेक शर्मा से भी आगे इस मामले में फिन एलन निकल गए है, जिन्होंने 44 गेंदें कम खेलते हुए इतिहास रचा है. उन्होंने 2858 गेंदों में ही अपने 5000 T20 रन पूरे कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.