T20 World Cup: टीम इंडिया का स्टार बनेगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट? फाइनल से पहले सामने आए 8 नाम

करीब एक महीना हो चुका है और अब वो दिन आने ही वाला है, जब फैसला हो जाएगा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन कौन होगा? क्या टीम इंडिया लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचेगी या फिर न्यूजीलैंड पहली बार इस ट्रॉफी पर अपना नाम लिखवाएगी? मगर सिर्फ चैंपियन का ही नहीं, बल्कि उस दिन ये फैसला भी होगा कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन होगा? किस खिलाड़ी को ये खास अवॉर्ड मिलेगा? जहां ट्रॉफी के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर है, वहीं इस अवॉर्ड के लिए 8 दावेदारों के बीच रेस है.

रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी, तो न्यूजीलैंड की टीम एक ही वक्त पर विमेंस और मेंस टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने की उम्मीद करेगी. मगर इस खिताबी मुकाबले में 3 ऐसे खिलाड़ी भी उतरेंगे, जो न सिर्फ मैच की तकदीर तय कर सकते हैं, बल्कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के दावेदार भी हैं और इनमें सिर्फ एक भारतीय स्टार शामिल है.

ICC ने फाइनल से 2 दिन पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के दावेदारों का ऐलान किया. इस 8 दावेदारों की लिस्ट में भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को जगह मिली है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सिर्फ 4 मैच ही खेले हैं. पिछले वर्ल्ड कप में ये अवॉर्ड जीतने वाले स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस बार लिस्ट में नहीं हैं.

(खबर अपडेट हो रही है)