T20 World Cup जीत कर जसप्रीत बुमराह पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम की T20 विश्व कप की शानदार जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूबा है, मानो होली के रंगों की चमक फिर से फैल गई हो. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता और कई ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किए हैं. भारत T20 विश्व कप लगातार दो बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है. यह 2007 से लेकर अब तक भारत की तीसरी T20 विश्व कप ट्रॉफी है, जिससे वह तीन बार खिताब जीतने वाली इकलौती टीम बन गई है. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं.