T20 World Cup: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, साउथ अफ्रीका पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है प्लेइंग-11

South Africa vs New Zealand, 1st Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया है। इस मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड ने दो बदलाव और साउथ अफ्रीका ने तीन बदलाव किए हैं।

टॉस जीतने के बाद मिचेल सेंटनर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। इससे पहले जो मैच हुई थी वहां पिच अच्छी लग रही थी। हमें पता है कि सामने एक बेहतरीन टीम है, इसलिए हमें अपना काम करना होगा। हमें उन्हें प्रेशर में डालना होगा और देखना होगा कि क्या होता है। उन्होंने आगे बताया कि टीम को मजबूती मिली है कि मैट हेनरी समय पर वापस आ गए हैं, तो वह टीम में हैं। वहीं, नीशम भी वापस आ गए हैं।

टॉस हारने के बाद मार्करम ने क्या कहा?

एडेन मार्करम ने कहा, “सभी खिलाड़ियों ने किसी न किसी स्टेज पर योगदान दिया, जो वाकई में शानदार है। हमें उम्मीद है कि हम बल्ले से अच्छी शुरुआत करेंगे और बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाएंगे।” उन्होंने बताया कि टीम ने कल रात यहां ट्रेनिंग की और नॉक-आउट गेम में रन बनाना कोई मुश्किल काम नहीं होगा। इस मैच के लिए तीन बदलाव किए गए हैं। रबाडा, मार्को यानसेन और केशव महाराज प्लेइंग-11 में वापस आ गए हैं।

दोनों टीमों का कैंपेन रहा है शानदार

दोनों ही टीमों का कैंपेन अब तक शानदार रहा है। ब्लैक कैप्स ने अपने सुपर 8 ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल करके सेमीफाइनल में जगह पक्की की, जबकि साउथ अफ्रीका ने ग्रुप 1 में अपना दबदबा बनाया, जिसमें भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत भी शामिल रही। यह टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय है।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूज़ीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

साउथ अफ़्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

Leave a Comment