T20 World Cup: चारों के चारों ओवर मेडन फेंकने वाला खिलाड़ी बना पिता, बेटे का रखा ये नाम

Lockie Ferguson becomes Father: T20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने वाले लॉकी फर्ग्युसन पिता बन गए हैं. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज की पत्नी एम्मा ने बेटे को जन्म दिया है. अपने बेटे के जन्म को लेकर ही फर्ग्युसन 14 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले मुकाबले के बाद घर लौट गए थे. दरअसल, वो इस मौके पर अपनी पत्नी और परिवार के साथ रहना चाहते थे. बच्चे के जन्म को लेकर लॉकी फर्ग्युसन को घर लौटने की छुट्टी दिए जाने की जानकारी तब न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट ने भी शेयर की थी.

View this post on Instagram

A post shared by Lockie Ferguson (@lockieferguson)