T20 World Cup खत्म होते ही नए हेड कोच का ऐलान, 64 शतक लगाने वाले दिग्गज को मिली कमान

Gary Kirsten: साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन अब श्रीलंका के हेड कोच होंगे. गैरी कर्स्टन टीम इंडिया को भी कोच कर चुके हैं. उनकी ही कोचिंग में भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था. श्रीलंका के हेड कोच के तौर पर गैरी कर्स्टन, सनथ जयसूर्या की जगह लेंगे, सनथ जयसूर्या ने 2026 T20 वर्ल्ड कप के बाद श्रीलंका की कोचिंग छोड़ दी थी.