पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ, जहां ये टीम पहले राउंड में ही बाहर हो गई. मिचेल मार्श की कप्तानी वाली टीम ने ओमान के खिलाफ मैच के साथ टूर्नामेंट में अपना सफर खत्म किया.
(Photo: Getty Images)
ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए तो ये टूर्नामेंट खराब रहा ही, टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के लिए तो ये सिर्फ भागम-भाग सफर साबित हुआ क्योंकि उन्हें टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
(Photo: Getty Images)
जी हां, स्मिथ को वर्ल्ड कप के लिए चुने गए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था. मगर लगातार कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण उन्हें अचानक दूसरे मैच के बाद टीम में बुलाया गया था.
(Photo: PTI)
स्मिथ ने सिडनी से करीब 8800 किलोमीटर का सफर करते हुए कोलंबो में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जॉइन किया लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्हें मौका नहीं दिया गया. ये मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम हारी थी और इसके कारण ही बाहर हो गई थी.
(Photo: Getty Images)
इसके बाद उम्मीद थी कि आखिरी मैच में स्मिथ को मौका दिया जाएगा लेकिन ओमान के खिलाफ भी उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया. ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच जीतकर टूर्नामेंट का अंत किया लेकिन स्मिथ बिना खेले ही सिर्फ एक टूरिस्ट की तरह आकर लौट गए. (Photo: Getty Images)



