T20 विश्व कप में भारत की दावेदारी पर सौरव गांगुली का बयान, पाकिस्तान पर ICC की सख्त कार्रवाई की तैयारी

T20 विश्व कप की गहमागहमी के बीच भारतीय टीम की दावेदारी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हैं. भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देने वाले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि खेल में पिछला प्रदर्शन मायने नहीं रखता, लेकिन मौजूदा समय में टीम इंडिया अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है और खिताब की मजबूत दावेदार है. उन्होंने बल्लेबाजी, स्पिन और जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में सीम बॉलिंग को टीम की मजबूती बताया. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4-0 से T20 सीरीज़ जीतने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है.