T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

T20 क्रिकेट :T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर इंग्लिश बल्लेबाज का जलवा है। हालांकि, दूसरे पायदान पर काबिज कायरन पोलार्ड भी नंबर-1 बनने के बेहद करीब हैं।

आइए जानते हैं T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में….

डेविड वॉर्नर T20 क्रिकेट के इतिहास में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वॉर्नर ने 443 T20 मैचों की 442 पारियों में 37.33 के औसत से 14411 रन जड़े हैं। इसमें 10 शतक और 119 अर्धशतक शामिल हैं। वॉर्नर दुनियाभर की T20 लीगों में अपना लोहा मनवा चुके हैं।

क्रिस गेल इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। गेल ने IPL से लेकर बिग बैश लीग में अपना जलवा बिखेरा है। यही वजह है कि उनके नाम T20 क्रिकेट में 14500 से ज्यादा रन दर्ज हैं। गेल ने 463 मैचों की 455 पारियों में 36.22 के औसत से 14562 रन बनाए हैं। गेल ने 22 शतक और 88 अर्धशतक भी जड़े हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स तीसरे स्थान पर हैं। एलेक्स ने 537 T20 मैचों की 531 पारियों में 29.69 के औसत से 14581 रन बनाए हैं। उन्होंने 7 शतक और 93 अर्धशतक जड़े हैं।

इस लिस्ट में कायरन पोलार्ड दूसरे स्थान पर हैं। पोलार्ड के नाम अब T20 क्रिकेट की 672 पारियों में 15014 रन दर्ज हो चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 31.67 और स्ट्राइक रेट 150.84 का रहा है। उनके खाते में 71 अर्धशतक और दो शतक भी हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर के नाम दर्ज है। जोस बटलर ने T20 क्रिकेट में 529 मैचों की 498 पारियों में 35.6 के औसत से 15062 रन बनाए हैं। इसमें 9 शतक औक 108 अर्धशतक शामिल हैं।

Leave a Comment