SuryaKumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में शानदार अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी, अब भारतीय कप्तान से नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में भी अपनी फॉर्म जारी रखने की उम्मीद होगी. हालांकि इस मैच से पहले सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक्ट्रेस नूरा फतेही का डांस इंजॉय कर रहे हैं. गजब की बात ये है कि ये वीडियो उनकी पत्नी देविका ने ही बनाया है. आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में आखिर क्या हुआ है.
देविका ने बनाया सूर्या का वीडियो
ये वीडियो वानखेड़े में भारत और अमेरिका के बीच हुए मैच से पहले का है. इस मुकाबले के शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी चल रही थी जिसमें नूरा फतेही परफॉर्म कर रही थीं. टीम इंडिया के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की बालकनी में खड़े होकर इस परफॉर्मेंस को देख रहे थे, तभी अचानक इन खिलाड़ियों पर कैमरा जूम इन हुआ. सूर्यकुमार यादव कैमरे की ओर ही देख रहे थे और अचानक उन्होंने हाथ उठाया. दरअसल ये वीडियो उनकी पत्नी देविका बना रही थीं. दूसरे खिलाड़ियों ने भी ये देखा और अर्शदीप-ईशान ने सूर्यकुमारा यादव की ओर इशारे करने शुरू कर दिए. ऐसा कहा जा रहा है कि सूर्या की पत्नी ये नजर रख रही थीं कि नूरा फतेही के डांस के दौरान भारतीय कप्तान क्या कर रहे हैं.
Surya Kumar Yadav’s wife caught him in 4K watching Nora Fatehi’s dance performance at the opening ceremony. Hilarious reactions from Ishan Kishan and Arshdeep Singh!
pic.twitter.com/EopH7WvOez
— Deepu (@deepu_drops) February 12, 2026
सूर्यकुमार यादव ने खेली थी कमाल पारी
ये तो रही मजाक की बात लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में अपने पहले ही मैच में सूर्या ने टीम इंडिया को बचाया था. भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए थे और स्कोर था सिर्फ 46 रन. मुसीबत की घड़ी में सूर्या ने ही टीम को संभाला. भारतीय कप्तान ने 49 गेंदों में नाबाद 84 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने 161 रन बनाए. जवाब में अमेरिका की टीम 132 रन ही बना सकी और भारत ने 29 रनों से मैच जीता. भारत के लिए सबसे अच्छी गेंदबाजी सिराज ने की, जिन्होंने 29 रन देकर 3 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले. अक्षर पटेल ने भी 2 विकेट हासिल किए. वरुण चक्रवर्ती ने एक विकेट लिया.
pic.twitter.com/EopH7WvOez