SRH vs DC Match Report:IPL 2026 के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले खेलते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 242/2 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम पूरे ओवर खेलकर 195/9 का ही स्कोर बना पाई।
अभिषेक और हेड ने हैदराबाद को SRH vs DC मैच में दिलाई जबरदस्त शुरुआत

SRH vs DC मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस फैसले को अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पावरप्ले में ही गलत साबित कर दिया। इन दोनों ने पहले छह ओवर में 67 रन जोड़े और अपनी टीम को कोई भी झटका नहीं लगने दिया।
शुरूआती छह ओवर के खत्म होने के बाद भी अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और ट्रैविस हेड ने भी लय तलाश ली। इस दौरान नौवें ओवर में अभिषेक ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, हेड अनलकी रहे और एक बार फिर से अपनी फिफ्टी पूरी नहीं कर पाए। उन्होंने 26 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली और नौवें ओवर में 97 के स्कोर पर आउट हुए।
अभिषेक शर्मा के आगे दिल्ली के गेंदबाज नजर आए बेबस, SRH vs DC मैच में ठोका शतक
नौवें ओवर में ने पहली गेंद पर दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, इस दौरान विकेटकीपर केएल राहुल के पास दूसरे रन पर अभिषेक को रन आउट करने का मौका था लेकिन वह गेंद सही से कलेक्ट ही नहीं कर पाए। इसी जीवनदान का फायदा उठाकर अभिषेक ने तबाही मचा दी और SRH vs DC मैच में 47 गेंदों में शतक जड़ दिया। बाएं हाथ के ओपनर ने अपनी हिटिंग से समा बांध दिया।
इस दौरान कप्तान ईशान किशन ने भी उनका बखूबी साथ निभाया और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंदों में 79 रनों की साझेदारी हुई। ईशान ने 13 गेंदों में 25 रन बनाए और 176 के स्कोर पर पवेलियन लौटे।
शतक के बाद धीमे हुए अभिषेक, क्लासेन ने दिखाया तूफानी अंदाज
SRH vs DC मुकाबले में शतक तक अभिषेक शर्मा ने खूब तबाही मचाई, लेकिन इसके बाद वह धीमे पड़ गए। हालांकि, दूसरे छोर से हेनरिक क्लासेन ने जमकर चौके-छक्के लगाए लेकिन अभिषेक के ज्यादा तेजी से रन न बना पाने के कारण सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 250 तक नहीं पहुंच पाया। अभिषेक ने 68 गेंदों में 10 चौके और 10 छक्के की मदद से नाबाद 135 रनों की पारी खेली।
शतक के बाद की 21 गेंदों में अभिषेक सिर्फ 31 रन ही बना पाए। वहीं, क्लासेन ने 13 गेंदों में 37 रन नाबाद बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। SRH vs DC मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अक्षर पटेल एकमात्र विकेट हासिल कर पाए।
दिल्ली को राहुल-नितीश ने शुरूआती झटके से उबारा, SRH vs DC मुकाबले में स्कोर पहुंचाया 100 के पार
SRH vs DC मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लगा और 21 के स्कोर पर पथुम निसांका 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ,और नितीश राणा ने मोर्चा संभाला। इन दोनों के कारण डीसी ने पावरप्ले का अंत 59/1 के साथ किया।
हालांकि, फिर नितीश राणा ने आक्रामक रूख अपनाया लेकिन केएल राहुल तेजी से बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे। इन दोनों ने 45 गेंदों में 86 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।
दिल्ली को लगे 3 बड़े झटके, SRH vs DC मैच में रन चेज के दौरान लड़खड़ाई पारी
केएल राहुल और नितीश राणा की साझेदारी के कारण दिल्ली कैपिटल्स SRH vs DC मैच में रन चेज के दौरान मजबूत स्थिति में लग रही थी लेकिन 107 के स्कोर पर 5 गेंदों में 3 विकेट गिरने से हालत खराब हो गई। सबसे पहले राहुल आउट हुए, जिन्होंने 23 गेंदों में 37 रन बनाए। वहीं, फिर ईशान मलिंगा ने खतरनाक दिख रहे नितीश को चलता किया, जो अर्धशतक बनाकर 30 गेंदों में 57 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। अगली ही गेंद पर अनुभवी डेविड मिलर को मलिंगा ने बोल्ड कर दिया और अपनी टीम को चौथी सफलता दिलाई।
रिजवी-स्टब्स की साझेदारी ने जगाई जीत की उम्मीद, हैदराबाद ने वापसी कर हासिल की जीत
107 के स्कोर तक 4 विकेट गिर जाने से दिल्ली कैपिटल्स पर दबाव आ गया। यहां से और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने जिम्मेदारी उठाते हुए अर्धशतकीय साझेदारी की और स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। जब लगा कि यह जोड़ी डीसी को मैच में बनाए रख सकती है, तभी इसका अंत हो गया और स्टब्स 16 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए।
रिजवी का साथ देने आए आशुतोष शर्मा (14) भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और 186 के स्कोर पर चलते बने। इसके बाद, कप्तान अक्षर पटेल भी फ्लॉप रहे और 2 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, रिजवी ने 41 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ईशान मलिंगा ने घातक गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा चार विकेट झटके।