Pat Cummins Update: पहले खबर आई कि पैट कमिंस IPL 2026 के शुरुआती मुकाबले नहीं खेलेंगे. ऐसे में जब सवाल उठा कप्तानी कौन करेगा तो सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन के तौर पर उसका जवाब दिया. लेकिन, फिर खबर आई कि कमिंस भारत आ रहे हैं तो सवाल उठा कि शायद ईशान किशन को SRH की कप्तानी का मौका ना मिले. लेकिन अब पैट कमिंस पर आई लेटेस्ट अपडेट से साफ हो गया कि ईशान किशन अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान बने रहेंगे.
IPL 2026 के कितने मैचों से बाहर रहेंगे पैट कमिंस?
IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है, जहां RCB और SRH के बीच ही ओपनिंग मैच है. पैट कमिंस 24 मार्च को ही भारत आ चुके हैं. लेकिन वो भारत आने के बावजूद SRH का ओपनिंग मैच नहीं खेलेंगे. सिर्फ ओपनिंग मैच ही क्यों, आगे के भी कई मुकाबलों से वो बाहर रहेंगे. पैट कमिंस पर फिलहाल जो अपडेट है, उसके मुताबिक उनके IPL 2026 के दूसरे हाफ में जाकर खेलने की संभावना है. अब अगर ऐसा है तो उनका कम से कम पहले 7-8 मैचों से तो बाहर रहना तय ही है.
IPL के दूसरे हाफ में वापसी, खेलूंगा फाइनल- कमिंस
पैट कमिंस ने हाल ही में बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स नाम के पॉडकास्ट में कहा वो बेहतर फील कर रहे हैं मगर बैक इंजरी से उनकी रिकवरी अभी भी जारी है. उन्होंने कहा कि IPL शुरू होने जा रहा है पर वो शुरुआती मुकाबले नहीं खेलेंगे. उन्होंने कहा कि उनके लीग के दूसरे हाफ में खेलने की संभावना है. उन्होंने IPL 2026 का फाइनल खेलने का भी दम भरा. पैट कमिंस ने इस दौरान ये जरूर बताया कि वो हर तीसरे दिन नेट्स पर गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं.
SRH के कप्तान बने रहेंगे ईशान किशन
पैट कमिंस के इस बयान से ये तो साफ हुआ कि उनके IPL 2026 के पहले हाफ में तो खेलने की संभावना खत्म है. वहीं दूसरी चीज ये भी साफ हो गई कि ईशान किशन SRH के कप्तान बनने रहेंगे. ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में कमाल की कप्तानी की है. अब वो अपने उसी अनुभव को IPL 2026 में SRH के लिए भी प्रयोग में लाते दिखेंगे.T20 में ईशान किशन के कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 29 मैचों में से 24 जीते हैं.