SMAT 2026: प्रियांश आर्या ने 36 गेंदों पर मारा शतक, T20 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, तमिलनाडु के खिलाफ मचाया तहलका

Priyansh Arya Century: सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में दिल्ली के ओपनर प्रियांश आर्या का तूफान देखने को मिला है. प्रियांश का ये तूफान 24 नवंबर को तमिलनाडु के खिलाफ खेले मैच में आया, जहां उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.

प्रियांश आर्या के T20 करियर का ये तीसरा शतक है. वहीं ये उनके करियर का सबसे तेज T20 शतक भी है. सीधी भाषा में कहें तो तमिलनाडु के खिलाफ किए 36 गेंदों वाले धमाके के साथ उन्होंने T20 में अपने पिछले सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

36 गेंदों पर शतक, प्रियांश आर्या ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड

T20 में प्रियांश आर्या का सबसे तेज शतक पहले 39 गेंदों पर था, जो उन्होंने IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए बनाया था. लेकिन, तमिलनाडु के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों पर ही सैंकड़ा जमा दिया, जिसमें 4 चौके और 12 छक्के शामिल रहे. करियर का सबसे तेज T20 शतक लगाने के बाद भी प्रियांश आर्या के बल्ले पर ब्रेक नहीं लगा और मैच में उससे रनों का बरसना जारी रहा.

प्रियांश आर्या ने T20 में बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

प्रियांश आर्या देखते ही देखते T20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए. उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ सिर्फ 68 गेंदों में ही 181 रन ठोक दिए. 266 की स्ट्राइक से खेली उनकी हाहाकारी पारी में 19 छक्के और 7 चौके शामिल रहे.

6 पारियों में 3 अर्धशतक और 1 शतक

सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी 2026 में प्रियांश आर्या का बल्ला जमकर प्रचंड फॉर्म में है और इसके पीछे की वजह है अब तक खेली 6 पारियों में 3 अर्धशतक और 1 शतक. इस धमाकेदार परफॉर्मेन्स के साथ प्रियांश आर्या टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से भी एक बन गए हैं.

प्रियांश का कमाल, दिल्ली का धमाल

प्रियांश आर्या की 181 रन वाली रिकॉर्डतोड़ पारी की बदौलत दिल्ली ने T20 क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया. उसने SMAT 2026 में तमिलनाडु के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 275 रन बनाए, जो कि इस टूर्नामेंट के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है.

Leave a Comment