SMAT: प्रियांश आर्य ने खेली 181 रन की पारी, अपने नाम दर्ज करवा लिए ये बड़े रिकॉर्ड

खेल डेस्क। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों पर 181 रन की पारी खेल इतिहास रच दिया है। उनकी इस पारी की बदौलत इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर आज तमिलनाडु के खिलाफ दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 275 रन का विशाल स्कोर बनाया।

प्रियांश ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 19 छक्के लगाए। इस पारी के दम पर प्रियांश आर्य ने तिलक वर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। तिलक ने इससे पहले 2024 में सौराष्ट्र के खिलाफ 67 गेंदों पर नाबाद 151 रन तूफानी पारी खेली थी। प्रियांश आर्या ने किसी भी टी20 मैच में सबसे अधिक 19 छक्के के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की।

सबसे पहले यह कारनामा न्यूजीलैंड के फिन ऐलन ने किया था। ऐलन ने 2025 में एक टी20 मैच के दौरान 19 छक्के लगाए थे। ओकलैंड में वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 12 जून 2025 को मेजर लीग क्रिकेट मैच में फिन ऐलन ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से 51 गेंदों पर 151 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 19 छक्के शामिल थे।

केएल राहुल का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
दिल्ली के सलामी बल्लेबाज प्रियंश आर्या ने पावरप्ले के छह ओवरों में ही 8 छक्के लगाए। उन्होंने केवल 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी पारी का अंत 19वें ओवर में एम सिद्धार्थ ने किया। इस पारी से प्रियांश आर्या टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय क्रिकेट बन गए हैं। इससे पहले केएल राहुल ने 2026 में आईपीएल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 152 रन की तूफानी पारी खेली थी।

Leave a Comment