SL vs IRE: 11 गेंदें, 2 विकेट… T20 वर्ल्ड कप में गेंदबाजी भूला ये खिलाड़ी, फेंका सबसे लंबा ओवर

Barry McCarthy 11 Ball Over, T20 world cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका और आयरलैंड मैच के दौरान एक अनोखी घटना घटी, जहां आयरलैंड के तेज गेंदबाज बैरी मैकार्थी ने एक ओवर में 11 गेंदें डालीं. यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए. एक समय श्रीलंका की टीम इस टोटल से काफी दूर थी. लेकिन बैरी मैकार्थी के एक ओवर ने पूरी कहानी को बदल दिया और श्रीलंका ने इस ओवर का पूरा फायदा उठाया.

बैरी मैकार्थी ने फेंका 11 गेंदों का ओवर

श्रीलंका की पारी के दौरान मैकार्थी ने 19वां ओवर किया, जो काफी महंगा साबित हुआ. इस ओवर में कई एक्स्ट्रा डिलीवरी हुईं, जिससे कुल 11 गेंदें हो गईं. ओवर की शुरुआत में नो-बॉल के साथ हुई, जिस पर कामिंदु मेंडिस ने चौका जड़ा. इसके बाद बैरी मैकार्थी ने लगातार 2 वाइड बॉल फेंकी. फिर मेंडिस ने एक फ्री-हिट पर छक्का लगाया, जो ओवर की पहली लीगल बॉल थी. ओवर की दूसरी गेंद पर भी बल्लेबाज 2 रन बटोरने में कायमाब रहे.

बैरी मैकार्थी ने इसके बाद एक और वाइड बॉल फेंकी और तीसरी लीगल बॉल पर 2 रन बने. बैरी मैकार्थी ने फिर वापसी करते हुए 2 गेंदों पर 2 विकेट लिए. लेकिन अगली गेंद फिर वाइड रही. अंत में उन्होंने एक डॉट बॉल के साथ ओवर खत्म किया. कुल मिलाकर इस ओवर से 19 रन बने, 2 विकेट गिरे और 4 वाइड + 1 नो-बॉल के कारण ओवर इतना लंबा खिंचाय यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर रहा, इससे पहले 4 ओवर गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप में 11-11 गेंदों का ओवर फेंक चुके हैं.

कामिंदु मेंडिस ने खेली तूफानी पारी

दूसरी ओर, श्रीलंका के लिए कामिंदु मेंडिस ने एक तूफानी पारी खेली. उन्होंने 19 गेंदों पर 231.57 की स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इससे पहले कुसल मेंडिस ने भी 43 गेंदों पर 56 रन ठोके. वहीं, आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी के अलावा जॉर्ज डॉकरेल ने भी 2 विकेट चटकाए.मार्क अडायर और गैरेथ डेलानी के नाम भी 1-1 सफलता रही.