SL vs ENG Super-8: सिर्फ 35 गेंदों में आधी टीम हुई ढेर, जिम्बाब्वे के बाद इंग्लैंड से भी बुरी तरह हारी श्रीलंका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाकेदार शुरुआत करने वाली टूर्नामेंट की को-होस्ट श्रीलंका को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे के हाथों हार झेलने वाली श्रीलंका को सुपर-8 राउंड के पहले ही मैच में इंग्लैंड के हाथ से करारी शिकस्त मिली. इंग्लैंड से मिले 147 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंकाई टीम 100 रन भी नहीं बना पाई और सिर्फ 95 रन पर ढेर हो गई. इस तरह इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 12वें टी20 मैच में जीत दर्ज की और सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहला स्थान हासिल कर लिया है.

(खबर अपडेट हो रही है)