Shikhar Dhawan: मेरी निजी जिंदगी को लेकर… दूसरी शादी के बाद क्यों भड़के शिखर धवन? पोस्ट हुआ वायरल

Shikhar Dhawan Viral Post: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर शिखर धवन ने हाल ही में दूसरी शादी की है. धवन ने आयरलैंड की सोफी शाइन का अपना जीवन साथी बनाया है. करीब डेढ़ साल रिलेशनशिप में रहने के बाद धवन ने पिछले महीने ही सगाई की थी. बता दें, धवन की पहली शादी आएशा मुखर्जी से हुई थी, लेकिन अक्टूबर 2023 में तलाक हो गया था. इस दौरान बेटे जोरावर की कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई भी चली. धवन ने हमेशा कहा है कि वह अपने बेटे के साथ समय बिताना मिस करते हैं, लेकिन कभी भी पूर्व पत्नी के खिलाफ कोई बात नहीं कही. ऐसे में धवन ने सोशल मीडिया पर फैली फर्जी पोस्ट्स पर सख्त ऐतराज जताया है.

किस बात पर भड़के शिखर धवन?

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ वायरल पोस्ट में शिखर धवन के नाम से झूठे बयान जोड़े गए थे, जिसमें वह अपनी पहली शादी के बारे में बात कर रहे हैं. लेकिन शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करके फर्जी बयानों की निंदा की है.

शिखर धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X’ पर लिखा, ‘मैंने अपने निजी जीवन के बारे में कुछ निराशाजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर देखे हैं. मैंने कभी भी अपने अतीत को अपने साथ नहीं रखा, चाहे वह मैदान पर हो या बाहर. मैं सकारात्मकता की ताकत में विश्वास करता हूं, साथ ही अपने अतीत का सम्मान करता हूं. यह मेरे जीवन का एक नया अध्याय है, और मैं अपने फैंस, दोस्तों, परिवार, शुभचिंतकों और मीडिया से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए दिल से आभारी हूं. मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वह सोशल मीडिया पर क्लिकबेट और झूठे बयानों के साथ मेरे नाम का इस्तेमान न करें. आइए प्यार और सकारात्मकता फैलाएं. धन्यवाद!’

कौन हैं सोफी शाइन?

आयरलैंड की सोफी शाइन ने आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से अपनी स्कूलिंग कम्पलीट करने के बाद लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री ली है. सोफी शाइन ‘डा वन स्पोर्ट्स’ की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के तौर पर काम करती हैं और ‘शिखर धवन फाउंडेशन’ की हेड भी हैं. वह पिछले कुछ समय से भारत में ही रह रही हैं.