वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने गुवाहाटी वनडे में कमाल बैटिंग कर शतक ठोक दिया. शे होप ने भारत के खिलाफ चौथा वनडे शतक लगाया. शे होप ने 90 गेंदों में शतक लगाया. वैसे शे होप ने भारत के खिलाफ 7 सालों के बाद वनडे शतक लगाया है.
इस खिलाड़ी ने आखिरी बार साल 2019 में भारत में शतक ठोका था और अब एक बार फिर होप ने कमाल किया है. शे होप का ये शतक विराट कोहली का गिफ्ट कहा जा सकता है क्योंकि इस दिग्गज खिलाड़ी ने विंडीज कप्तान को जीवनदान दिया था. विराट कोहली ने उनका आसान कैच टपका दिया था.
शे होप का कैच विराट से छूटा
20वें ओवर में विराट कोहली से का कैच छूटा. नमन धीर की गेंद पर शे होप ने लेग साइड पर शॉट खेला और शर्ट मिडविकेट पर खड़े विराट कोहली ने आसान सा कैच छोड़ दिया. विराट कोहली से पहले एक जीवनदान शे होप को कुलदीप यादव ने भी दिया था. 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शे होप ने एक चेक ड्राइव खेला था और कुलदीप ने अपनी ही गेंद पर विंडीज कप्तान का कैच छोड़ दिया.
भारत के खिलाफ होप हैं तोप
भारत के खिलाफ शे होप का बल्ला हमेशा चलता है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत में ही भारतीय टीम के खिलाफ चारों वनडे शतक लगाए हैं. पहला शतक उन्होंने 2018 में लगाया था, जिसमें होप ने नाबाद 123 रनों की पारी खेली. इसके बाद लखनऊ में उन्होंने 2019 में नाबाद 109 रन बनाए और चेन्नई में उन्होंने फिर नाबाद 102 रन बनाए.शे होप का भारत के खिलाफ वनडे में 70 से ज्यादा का औसत है.
ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा
शे होप ने महज 151 वनडे पारियों में 20 शतक लगा दिए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया. लारा के वनडे में 19 शतक थे. फिलहाल विंडीज के लिए टॉप पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने वनडे में 25 सेंचुरी लगाई हैं.