Satta Sammelan 2026: TV9 नेटवर्क का ‘व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे समिट-2026’ दिल्ली में होने जा रहा है. 23 मार्च को WITT Summit होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे. इसके अगले दिन 24 मार्च को सत्ता सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें राजनीति, कला, बिजनेस जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी नामचीन हस्तियां शामिल होंगी. उन्हीं में से एक क्षेत्र खेल का भी होगा. TV9 नेटवर्क के सत्ता सम्मेलन में इस बार भारतीय क्रिकेट के जाने-माने धुरंधर हिस्सा लेंगे.
सत्ता सम्मेलन में शामिल होंगे सूर्यकुमार यादव
क्रिकेट जगत से जुड़े जो बड़े चेहरे सत्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे उनमें टीम इंडिया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी होंगे. सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने हाल ही में T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता है. भारतीय टीम सूर्या की कप्तानी में ना सिर्फ T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन बनी है बल्कि इस उपलब्धि को हासिल करते हुए दो मिथकों को भी तोड़ा है. पहला, मेजबान टीम के चैंपियन ना बन पाने का और दूसरा, डिफेंडिंग चैपियन के खिताब को ना डिफेंड कर पाने का. ऐसे में सत्ता सम्मेलन में सूर्यकुमार यादव की रखी हर एक गौर करने लायक होगी.
गौतम गंभीर भी होंगे सत्ता सम्मेलन में शामिल
24 मार्च को होने वाले TV9 नेटवर्क के सत्ता सम्मेलन में टीम इंडिया के T20 कप्तान के अलावा उसके हेड कोच गौतम गंभीर भी शामिल होंगे. सूर्या ने अगर मैदान पर मौजूद रहकर भारत की कामयाबी के लिए रणनीति बुनी है, तो मैदान के बाहर से कुछ वैसा ही रोल टीम इंडिया के लिए T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान गौतम गंभीर का रहा है. बतौर हेड कोच गौतम गंभीर भारत को अब तक 2 ICC ट्रॉफी जिता चुके हैं. T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत ने उनकी कोचिंग में 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी.
सौरव गांगुली भी सत्ता सम्मेलन से जुड़ेंगे
24 मार्च को होने वाले सत्ता सम्मेलन में भारतीय क्रिकेट का तीसरा बड़ा चेहरा जो शिरकत करता दिखेगा, वो पूर्व कप्तान सौरव गांगुली होंगे. गांगुली को बतौर कप्तान उनकी दिलेरी वाले अंदाज और मिजाज की वजह से जाना जाता है. कहा जाता है कि सौरव गांगुली ने ही अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को विदेशी जमीन पर लड़ना और जीतना सिखाया. TV9 नेटवर्क के सत्ता सम्मेलन में सौरव गांगुली को सुनना बेहद दिलचस्प हो सकता है.