TV9 नेटवर्क के ‘व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे समिट-2026’ का दिल्ली में आयोजन चल रहा है. इस समिट के दूसरे दिन, भारतीय क्रिकेट के सितारे अर्शदीप सिंह भी TV9 के मंच पर अपनी बात रखने पहुंचे. TV9 पर अर्शदीप सिंह से बातचीत का सिलसिला उनकी शादी को लेकर शुरू हुआ. अर्शदीप सिंह ने शादी के सवाल पर कहा कि वो अभी 3-4 साल शादी नहीं करेंगे.
अर्शदीप सिंह हाल ही में T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य रहे हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में 8 मैच की 8 पारियों में 9 विकेट चटकाए थे.
T20 के धाकड़ गेंदबाज हैं अर्शदीप
पिछले तीन सालों से एक भारतीय तेज गेंदबाज टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दबदबा बनाए हुए है और वो नाम अर्शदीप सिंह का है. 2022 में T20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले अर्शदीप सिंह ने 84 मैचों में 127 विकेट लिए हैं. वो T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. IPL में भी वो अपने 100वें शिकार से बस 3 कदम दूर हैं.