Satta Sammelan: वर्ल्ड कप जीत के बाद बदली जिंदगी, करनी पड़ी ये लड़ाई, दीप्ति शर्मा-प्रतिका रावल का खुलासा

देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क, TV9 के सत्ता सम्मेलन 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल ने हिस्सा लिया. ये वही दोनों खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को पिछले साल पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जिताने में सफलता दिलाई थी. वहीं उस टीम में सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे बॉलिंग कोच आविष्कार साल्वी भी इस खास इवेंट का हिस्सा बने. इस इवेंट के जरिए भारतीय महिला टीम को उसकी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सम्मानित भी किया गया. इस दौरान इन सितारों ने वर्ल्ड कप के साथ ही अपने करियर और इस मुकाम तक पहुंचने की कहानी बयान की.

2 नवंबर 2025 को भारतीय महिला टीम ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता और इस तरह पहली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी उठाई. दीप्ति शर्मा को वर्ल्ड कप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया गया. वहीं चोट के कारण फाइनल समेत आखिरी 2-3 मैच से बाहर होने वाली ओपनर प्रतिका रावल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज थीं.

(खबर अपडेट हो रही है)