Sarfaraz Khan को अचानक किया गया अस्पताल में भर्ती? Ranji Trophy के बीच मिली बुरी खबर, टेंशन में फैंस

Sarfaraz Khan hospitalised: रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) 2025-26 के नॉकआउट मुकाबले शुरू होने से ठीक पहले 41 बार की चैंपियन मुंबई के लिए एक चिंताजनक खबर आई है। टीम के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान वायरल फीवर के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

इस अचानक बिगड़ी सेहत के कारण गुरुवार यानी 6 फरवरी से कर्नाटक के खिलाफ होने वाले अहम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

अचानक बीमार होकर अस्पताल पहुंचे सरफराज (Sarfaraz Khan hospitalised)

सरफराज खान इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे थे। हाल ही में हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने शानदार दोहरा शतक जड़कर अपनी क्लास दिखाई थी। ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में दिल्ली के खिलाफ भी वह मैदान पर उतरे थे, जहां वायु प्रदूषण (AQI) के कारण उन्हें मास्क पहनकर खेलते देखा गया था। क्वार्टर फाइनल से पहले जब महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के ड्रेसिंग रूम का दौरा किया था, तब सरफराज वहां मौजूद थे। लेकिन मैच से ठीक पहले बुखार के चलते उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, जिससे टीम की तैयारियों को झटका लगा है।

जबरदस्त फॉर्म हैं सरफराज

सरफराज खान मौजूदा सीजन में मुंबई के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 7 मैचों में 53.62 की औसत से 429 रन बनाए हैं। उनकी अनुपस्थिति मुंबई के मध्यक्रम में एक खालीपन पैदा कर सकती है। खासकर कर्नाटक जैसी मजबूत टीम के खिलाफ टीम को परेशानी हो सकती है। हालांकि, टीम के लिए राहत की बात यह है कि सिद्धेश लाड बेहतरीन फॉर्म में हैं और टीम को कप्तान शार्दुल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल की वापसी से मजबूती मिली है।

 

चोट के कारण दलीप ट्रॉफी से हुए थे बाहर

सरफराज खान के लिए पिछला कुछ समय शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहा है। साल 2025 के दौरान भी वह चोट से जूझे थे, जिसके कारण वह दलीप ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले पाए थे। अब जब वह राष्ट्रीय टीम में वापसी की राह पर थे और शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, तब वायरल फीवर ने उनकी लय में बाधा डाली है। मुंबई और कर्नाटक के बीच यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला बीकेसी (BKC) स्थित एमसीए ग्राउंड पर खेला जाना है। नॉकआउट मैचों में एक हार टीम का सफर खत्म कर सकती है।

Leave a Comment