सलमान अली आगा को आईसीसी ने आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी करार दिया है. इस खिलाड़ी को आईसीसी ने फटकार लगाई है. सलमान अली आगा ने आउट होने के बाद ऐसी हरकत की थी जिसकी शिकायत मैच रेफरी से की गई. (PC-GETTY IMAGES)
सलमान अली आगा ने दूसरी पारी में आउट होने के बाद विज्ञापन बोर्ड को बल्ले से मारा था. आगा आर्टिकल 2.2 के तहत दोषी पाए गए, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट दिया. (PC-GETTY IMAGES)
सलमान आगा ने दूसरी पारी में 71 रन बनाए थे. उन्होंने रिजवान के साथ अच्छी साझेदारी की थी जिन्होंने 94 रनों की पारी खेली लेकिन ये दोनों खिलाड़ी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. बांग्लादेश ने सिलहट टेस्ट में पाकिस्तान को 78 रनों से हराया. (PC-GETTY IMAGES)
बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप किया. इससे पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर पर 2-0 से हराया था और अब बांग्लादेश ने अपने ही घर पर पाकिस्तान को 2-0 से रौंदा है. (PC-GETTY IMAGES)
बांग्लादेश की टीम ने इस जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पाकिस्तान और भारत दोनों को पछाड़ दिया है. बांग्लादेशी टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. भारत की टीम छठे और पाकिस्तान 8वें पायदान पर है. (PC-GETTY IMAGES)



