Saleh Mohammadi Hanged: ईरान की इस्लामी सरकार ने रेसलर सालेह मोहम्मदी को फांसी पर लटकाकर मौत की सजा दे दी है. उनके अलावा दो और लोगों- सईद दावोदी और मेहदी घासेमी- को भी फांसी पर लटकाया गया. इन तीनों पर सरकार विरोधी प्रदर्शन करने के दौरान दो पुलिसवाले को जान से मारने का आरोप था. इस मामले में तीनों को 8 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था. सालेह मोहम्मदी समेत तीनों को 19 मार्च 2026 को कोम में फांसी पर लटकाकर मौत की सजा दी गई.
सालेह मोहम्मदी ने 2024 में जीता था ब्रॉन्ज मेडल
19 साल के सालेह मोहम्मदी ईरान के उभरते हुए रेसलर थे और इंटरनेशनल लेवल पर ईरान का प्रतिनिधित्व कर चुके थे. रूस के क्रास्नोयार्स्क में आयोजित 2024 सैतियेव कप फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था.