Sai Kishore Hat-Trick: 3 सालों से टीम इंडिया ने नहीं दिया मौका, अब हैट्रिक समेत 10 विकेट उड़ाकर टीम को जिताया

Ranji Trophy 2026-27: जिस खिलाड़ी को टीम इंडिया ने पिछले तीन सालों से सेलेक्ट नहीं किया है. वो खिलाड़ी जो पिछले तीन सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है लेकिन चयनकर्ताओं की नजर उनपर नहीं जा रही, अब उस खिलाड़ी ने एक और धमाका किया है.

तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर ने रणजी ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ कमाल गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक चटकाई है. साई किशोर ने मैच में 10 विकेट झटके और तमिलनाडु ने ये मैच पारी और 66 रनों से जीत लिया.

साई किशोर ने झटकी हैट्रिक

 ने चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में उत्तराखंड के बल्लेबाजों को इंच भर हिलने का मौका नहीं दिया. दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट उड़ा दिए जिसमें हैट्रिक शामिल है. साई किशोर ने हैट्रिक 43वें ओवर में पूरी की. उन्होंने सबसे पहले लक्ष्य रायचंदानी को 19 रन पर बोल्ड किया. इसके बाद सौरभ रावत उनका शिकार बने और फिर आदित्य रावत को आउट कर उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली. साई किशोर ने पहली पारी में 4 विकेट झटके थे और इस तरह मैच में उनके 10 विकेट पूरे हो गए. बता दें साई किशोर टीम इंडिया के लिए 3 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 4 विकेट हैं. इस खिलाड़ी ने 2023 एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन इसके बाद उन्हें टीम में मौका ही नहीं मिला. उम्मीद है कि उनकी हैट्रिक के बाद चयनकर्ताओं की नजर साई पर जाएगी.

तमिलनाडु के लिए हैट्रिक झटकने वाले गेंदबाज

बता दें साई किशोर तमिलनाडु के लिए रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक झटकने वाले महज 8वें गेंदबाज हैं. आइए आपको बताते हैं किन खिलाड़ियों ने तमिलनाडु के लिए हैट्रिक लेने का कमाल किया है.

  • तमिलनाडु के लिए सबसे पहले 1972-73 में बी.एस. कल्याणसुंदरम ने हैट्रिक झटकी थी.
  • भरत अरुण ने 1986/87 में गोवा के खिलाफ हैट्रिक झटकी थी.
  • सुनील सुब्रमण्यम ने 1992/93में केरल के खिलाफ हैट्रिक लेने का कमाल किया.
  • दामोदरन देवआनंद ने 1998/99 में उड़ीसा के खिलाफ हैट्रिक लेने का कमाल किया.
  • आर. रामकुमार ने 2003/04 में कर्नाटक के खिलाफ हैट्रिक लेने का कमाल किया.
  • एम. मोहम्मद ने 2018/19 में मध्य प्रदेश के खिलाफ हैट्रिक झटकी.
  • गुरजपनीत सिंह ने पिछले रणजी सीजन 2025/26 में नागालैंड के खिलाफ हैट्रिक लेने का कमाल किया.
  • साई किशोर ने इस रणजी सीजन 2026/27 में उत्तराखंड के खिलाफ हैट्रिक झटकने का कारनामा किया है.

Leave a Comment