South Africa National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, Final T20I Tri-Series 2026 Live Toss And Scorecard Update: साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (SA vs ZIM) के बीच नामीबिया टी20आई ट्राई-सीरीज 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 6 सितंबर को खेला जाएगा.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में हार झेलने के बाद ब्योर्न फोर्टुइन (Bjorn Fortuin) की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई. वहीं सिकंदर रजा (Sikandar Raza) की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे की टीम ने नामीबिया को दो बार हराकर फाइनल का टिकट कटाया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें अपने मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs ZIM Final Playing XI)
साउथ अफ्रीका: कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, रुबिन हरमन, ईथन बॉश, डुआन जेनसन, ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायेन, नकोबानी मोकोएना, क्वेना मफाका.
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, इनोसेंट कैया, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ले माधवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, कुंडाई माटीगिमु, ब्लेसिंग मुज़ारबानी.
साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच का स्कोरकार्ड (South Africa National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard)
नामीबिया टी20आई ट्राई-सीरीज 2026 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे आमने-सामने हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 11 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें साउथ अफ्रीका ने 10 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाया है. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से साउथ अफ्रीका का पलड़ा पूरी तरह भारी नजर आता है.
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी में लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्डन हरमन और रुबिन हरमन जैसे युवा बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में क्वेना मफाका, एंडिले सिमेलाने और कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ जिम्बाब्वे की टीम के पास सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल और बेन करन जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में ब्रैड इवांस, ब्लेसिंग मुजाराबानी और वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की संभावना रहती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 179 रन है और खेले गए छह मुकाबलों में चार बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. मौसम भी साफ रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि बारिश की संभावना 5 प्रतिशत से भी कम है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को बिना किसी रुकावट के रोमांचक फाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है.