स्पोर्ट्स डेस्क : दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
दक्षिण अफ्रीका ने 79 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। कोल मैककोन्ची और रचिन रविंद्र ने 2-2 विकेट झटके हैं।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस के बाद कहा, ‘हम गेंदबाजी करने वाले हैं, उस रात पिच काफी अच्छी लग रही थी। हम जानते हैं कि वे एक बेहतरीन टीम हैं और हमें खेलना होगा, हमें अपना काम करना होगा, उन्हें प्रेशर में लाना होगा और देखना होगा कि क्या होता है। मैट हेनरी समय पर वापस आ गए हैं। तो वह वहीं हैं। नीशम वापस आ गए हैं।’
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने कहा, ‘सभी ने किसी न किसी स्टेज पर योगदान दिया, जो वाकई में अच्छा है। उम्मीद है कि हम बल्ले से अच्छी शुरुआत करेंगे और बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाएंगे। हमने कल रात यहां ट्रेनिंग की और नॉक-आउट गेम में बोर्ड पर रन बनाना कोई बुरी बात नहीं है। हमने 3 बदलाव किए। रबाडा, मार्को जेनसन और केशव महाराज हमारे लिए वापस आ गए हैं।’
प्लेइंग XI
दक्षिण अफ्रीका : एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन