ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर गई है। इस दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का 24 सितंबर गुरुवार से आगाज हो गया है।
पहले वनडे मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 297 रन बनाए। मैथ्यू ब्रीट्जके ने अपनी 14वीं वनडे पारी में दूसरा शतक और 8वां फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया।
ब्रीट्जके ने इस मामले में भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वनडे इंटरनेशनल की पहली 14 पारियों में सबसे ज्यादा 8 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में उन्होंने सिद्धू की बराबरी की है। वहीं अब तक उन्होंने 822 रन बनाए हैं, जो वनडे की पहील 14 पारियों का बेस्ट स्कोर है। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के इमाम उल हक (763) को पीछे छोड़ा।
साउथ अफ्रीका की पारी में क्या-क्या हुआ?
मैथ्यू ब्रीट्जके ने इस मुकाबले में 106 गेंद पर 112 रन बनाए और अपनी पारी में 14 चौके व 2 छक्के जड़े। साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं थी और क्विंटन डी कॉक 14 रन ही बना पाए। उनके साथी ओपनर टोनी डी जॉर्जी का खाता भी नहीं खुला। फिर कप्तान टेम्बा बावुमा की शुरुआत अच्छी थी और उन्होंने 48 गेंद पर 30 रन बनाए। इसके बाद क्रीज पर आए ब्रीट्जके ने पारी को संभाला और आगे बढ़ाया। डेविड मिलर का भी बल्ला नहीं चला और वह 25 गेंद पर सिर्फ 9 रन बना पाए।
अंत में स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसेन ने 59 गेंद पर 75 रन की तूफानी पारी खेली। उनके और ब्रीट्जके के बीच छठे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी हुई। यानसेन ने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। ब्रीट्जके और यानसेन की 107 रन की साझेदारी साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मुकाबले में छठे या उससे निचले विकेट के लिए संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। कॉर्बिन बॉश 6 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद रहे।
SA vs AUS वनडे मैचों में छठे या उससे नीचे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
- 119 रन: एबी डिविलियर्स-शॉन पोलॉक, Gqeberha, 2006
- 107 रन नाबाद: डेविड मिलर-एंडिल फेहलुकवायो, Durban, 2016
- 107 रन: मैथ्यू ब्रीट्जके-मार्को यानसेन, Durban, 2026*
ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क खास छाप नहीं छोड़ पाए। उन्होंने 10 ओवर में 60 रन दिए और एक भी विकेट उन्हें नहीं मिला। नाथन एलिस 10 ओवर में 57 रन देकर 3 विकेट लेते हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने। वहीं एडम जाम्पा को 2 और जोश हेजलवुड को 1 विकेट मिला। इस सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 27 सितंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।
IND A vs AUS A: तुषार-तनुष का कमाल, भारत जीत से 8 विकेट दूर; ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल, लक्ष्य से 308 रन पीछे
इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जा रहे पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। अब चौथे दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत है, वहीं कंगारू टीम को 308 रन और चाहिए हैं।