Rohit Sharma, Kaafu Atoll: T20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एंबेस्डर होने के नाते रोहित शर्मा की व्यस्तता भी टूर्नामेंट के अंदर खूब रही. ऐसे में जब ये ICC टूर्नामेंट खत्म हुआ तो रोहित शर्मा रिफ्रेशमेंट के लिए मालदीव निकल गए. रोहित ने मालदीव के काफू से अपनी तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें से एक उनकी शर्टलेस फोटो भी थी. रोहित को शर्टलेस होते शायद ही पहले कभी देखा गया हो. मगर अब जो शर्टलेस फोटो उन्होंने शेयर की है, उसमें उनकी बॉडी गजब ही लग रही है. अब ऐसी फोटो देखकर फैंस तो हैरान होंगे ही.
रोहित शर्मा की शर्टलेस फोटो
रोहित शर्मा ने अपनी शर्टलेस फोटो इंस्टा स्टोरी में पोस्ट की है. सामने आई शर्टलेस तस्वीर रोहित शर्मा की बॉडी लोहे की तरह प्रतीत हो रही है. फोटो चूंकि पीछे से ली गई है, इसलिए उसमें उनके बैक कट्स भी शानदार दिख रहे हैं.
शर्टलेस फोटो देख फैन हैरान, लिखा- अविश्वसनीय
रोहित की इस तस्वीर को देखकर एक फैन को इतनी हैरानी हुई कि उसने हैरानी जताते हुए लिखा- अविश्वसनीय. रोहित अब अपने सिक्स पैक एब्स के बेहद करीब हैं.
Unbelievable transformation!
Rohit is so close to flexing his six-pack abs.pic.twitter.com/GCoMFUWnZI
— Jyran (@Jyran45) March 10, 2026
रोहित की फिटनेस देखकर इंग्लैंड के कोच भी रह गए थे दंग
रोहित शर्मा वाकई इतने फिट हो चुके हैं कि T20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैक्कलम जब उनसे मिले तो उन्हें देखकर उन्होंने भी हैरानी जताई थी. मैक्कलम ने रोहित से पूछ भी लिया था कि इतने पतले हुए कैसे?
IPL 2026 की तैयारियों पर भी रोहित शर्मा का फोकस पूरा है. T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उनकी ट्रेनिंग के भी कुछ वीडियो सामने आए हैं. IPL 2026 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का हिस्सा है. IPL 2026 का आगाज 28 मार्च को होना है. हालांकि, अभी उसकी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है.


pic.twitter.com/GCoMFUWnZI