लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कुछ ऐसा कह दिया है जो विवाद की वजह बन गया है. दरअसल रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ मैच में टॉस गंवाने के बाद पंत ने मान लिया कि उनकी टीम का इस सीजन खेल खत्म हो चुका है. पंत ने कहा कि इस सीजन जो गलतियां हुई हैं उसे सुधारते हुए वो अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. बता दें लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है. ये टीम 9 में से 2 ही मैच जीती है, 7 में उसे हार मिली है.
ऋषभ पंत ने क्या कहा?
ऋषभ पंत से आरसीबी के खिलाफ टॉस के दौरान पूछा गया कि टीम में क्या बातचीत हो रही है. इसपर पंत ने कहा, ‘हम जानते हैं कि हम टॉप खिलाड़ी हैं लेकिन कभी-कभी चीजें साफ नजर नहीं आती, क्रिकेट में ऐसा होता है. ज्यादातर बात यही होती है कि हमें चीजें साफ देखनी हैं. बैटिंग ऑर्डर में कुछ बदलाव हुए हैं और हम यहां से सीखकर अगले सीजन में अच्छा करेंगे. टी20 क्रिकेट में एक स्थिर वातावरण होना जरूरी है लेकिन साथ-साथ बदलाव की भी जरूरत रहती है.’
Toss
@RCBTweets have won the toss and elected to bowl first against @LucknowIPL in Lucknow.
Updates
https://t.co/W0eDq9aWb7#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB pic.twitter.com/Z5DSxyelwt
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2026
लखनऊ सुपरजायंट्स का बुरा हाल
लखनऊ सुपरजायंट्स ने इस सीजन की शुरुआत हार से की थी. दिल्ली कैपिटल्स ने उसे 6 विकेट से हराया था. लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार दो मैच जीते. उसने हैदराबाद और केकेआर को हराया. इसके बाद लखनऊ की हार का सिलसिला शुरू हुआ. ये टीम लगातार 6 मैच हार गई. उसे गुजरात, आरसीबी, पंजाब और राजस्थान ने हराया. नाइट राइडर्स के साथ लखनऊ का मैच टाई रहा लेकिन सुपरओवर में उसने ये मैच गंवा दिया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी लखनऊ को हार मिली.
पंत खुद रहे हैं फेल
ऋषभ पंत ने इस सीजन में 10 मैच खेले हैं और उनके बल्ले से 204 रन ही निकले हैं. पंत का स्ट्राइक रेट 130 से भी कम है. उनकी बैटिंग एवरेज महज 25.5 है. पंत बतौर बल्लेबाज पूरे सीजन में फेल रहे हैं.
Toss
https://t.co/W0eDq9aWb7#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB pic.twitter.com/Z5DSxyelwt