आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपना आखिरी लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. प्लेऑफ में पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी RCB की नजर राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जीत के साथ लीग स्टेज को खत्म करने पर होगी. (PHOTO CREDIT- PTI)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ये मुकाबला काफी खास रहने वाला है. उसके पास एक ऐसा कारनामा करने का मौका है, जो वह आईपीएल इतिहास में अभी तक नहीं कर सकी है. इसके लिए उन्हें हर हाल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराना होगा. (PHOTO CREDIT- PTI)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अगर इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा देती है, तो ये उनकी इस सीजन में 10वीं जीत होगी. ये पहला मौका होगा जब आरसीबी की टीम आईपीएल के एक सीजन में 10 जीत हासिल करेगी. (PHOTO CREDIT- PTI)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फिलहाल 13 मैचों में 9 जीत हासिल कर चुकी है और 18 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है. ऐसे में उनकी नजर टॉप-2 में ही लीग स्टेज को खत्म करने पर भी होगी, जिससे उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए 2 मौके मिल सकें. (PHOTO CREDIT- PTI)
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच ये दूसरी टक्कर होगी. पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट से बाजी मारी थी, जो सीजन में उनका पहला मैच भी था. (PHOTO CREDIT- PTI)



