आईपीएल 2026 सीजन शुरू होने वाला है, जिसमें मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना खिताब बचाने उतरेगी. मगर सीजन शुरू होने से पहले एक सवाल बना हुआ है- क्या RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल इस सीजन में खेलेंगे? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि दयाल पर एक लड़की के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है और उन पर मुकदमा दर्ज है. हालांकि फ्रेंचाइजी ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है. मगर इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, विवादों के बीच बाएं हाथ के पेसर यश दयाल ने गुप-चुप तरीके से शादी कर ली है.
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इसमें यश दयाल की शादी की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं और दावा किया जा रहा है कि ये शादी उत्तर प्रदेश के नोएडा में 4 फरवरी को हुई थी. इस शादी को इतना सीक्रेट रखा गया था कि सिर्फ दोनों परिवारों के लोग ही शामिल थे और यश दयाल के दोस्तों या किसी क्रिकेटर को भी नहीं बुलाया गया था. दयाल की शादी श्वेता पुंडीर से हुई है, जो एक कंटेंट क्रिएटर हैं और क्रिकेट से जुड़े वीडियो बनाती हैं.
(खबर अपडेट हो रही है)