RCB vs SRH: IPL शुरू होने से पहले ही बेंगलुरु को बड़ा झटका, नहीं खेलेगा ये स्टार खिलाड़ी

IPL 2026, RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपनी पिछली सीजन की सफलता का बचाव करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ेगी.

मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. आरसीबी की नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर रहेगी, लेकिन टीम को शुरुआती झटका लगा है. टीम का एक अहम खिलाड़ी ओपनिंग मैच में नहीं खेल पाएंगा.

ओपनिंग मैच से पहले RCB को बड़ा झटका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ओपनिंग मैच में नहीं खेल पाएंगे. उनकी फिटनेस अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है. जोश हेजलवुड गुरुवार को बेंगलुरु पहुंच गए थे, लेकिन फिटनेस के कारण वह कल के मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने बताया कि गेंदबाज कल मैदान पर उतरने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘हम उनकी फिटनेस पर नजर रखे हुए हैं.’

हेजलवुड पिछले कुछ समय से अकिलीज हील की चोट से जूझ रहे हैं. हेजलवुड को इस चोट ने काफी परेशान किया है. जिसके चलते उन्होंने न सिर्फ एशेज सीरीज गंवाई, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. नवंबर 2025 से वह क्रिकेट से दूर हैं. हैमस्ट्रिंग और अकिलीज टेंडन की समस्या ने उन्हें लंबे समय तक मैदान से बाहर रखा है.

RCB को बनाया चैंपियन

आरसीबी पिछले सीजन में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच चुकी है. हेजलवुड आरसीबी की गेंदबाजी लाइन-अप में अहम भूमिका निभाते हैं. उनकी गैरमौजूदगी में टीम को बाकी तेज गेंदबाजों पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा. पिछले सीजन हेजलवुड ने 12 मैच खेले थे और 22 विकेट चटकाए थे. उनकी इकॉनमी भी 8.77 की रही थी, जो बाकी गेंदबाजों के मुकाबले काफी किफायती थी.

Leave a Comment