RCB Vs CSK मुकाबले में छक्कों का बन गया महारिकॉर्ड, एक ही मैच में 14 बल्लेबाजों ने जड़े मैक्सिमम

विवार को आरसीबी बनाम सीएसके मैच में छक्कों का महारिकॉर्ड बन गया। मुकाबले में कुल 16 बल्लेबाजों में बैटिंग की जिनमें 14 ने छक्के जड़े, जो आज तक किसी भी आईपीएल मैच में नहीं हुआ था।

एक मैच में 14 बल्लेबाजों द्वारा छक्के लगाना अपने आप में एक महारिकॉर्ड बन गया। इस मुकाबले में जिन 16 बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की उनमे सिर्फ 2 बैटर ही ऐसे रहे, जिनके बल्ले से छक्का नहीं निकला। ये दो बल्लेबाज मैट हेनरी और आयुष म्हात्रे रहे। म्हात्रे 3 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे जबकि हेनरी ने 3 गेंदों का सामना करते हुए 2 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा मैच में जो बल्लेबाज बैटिंग करने आया सबने छक्के जड़े।

आरसीबी के सभी 5 बल्लेबाजों ने जड़े छक्के

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला आरसीबी के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया। सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने 18 गेंदों में 28 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। फिल साल्ट 30 गेंदों में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और दो छक्के जड़े। इसके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिकल ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और पांच चौके शामिल थे। कप्तान रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 49 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान छक्कों में डील किया और 6 छक्के लगाए जबकि उनके बल्ले से एक चौका निकला। टिम डेविड ने तो भूचाल ही ला दिया। उन्होंने 25 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली जिसमें 8 गगनचुंबी छक्के और 3 चौके शामिल थे। आरसीबी की ओर से 5 बल्लेबाजों को बैटिंग करने का मौका मिला, जिनमें से सभी ने छक्के जड़े।

आरसीबी के बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए छक्के

विराट कोहली- 1 छक्का

फिल साल्ट- 2 छक्के

देवदत्त पडिक्कल- 2 छक्के

रजत पाटीदार- 6 छक्के

टिम डेविड- 8 छक्के

सीएसके के 9 बल्लेबाजों ने छक्के मारे

आरसीबी के बल्लेबाजों ने अपनी पारी के दौरान कुल 19 छक्के लगाए और निर्धारित 20 ओवरों में 250 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे चेन्नई के 9 बल्लेबाजों ने छक्के लगाए। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के सरफराज खान और जेमी ओवर्टन ने मारे। दोनों ने अपनी-अपनी पारी में दो-दो छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा सात अन्य बल्लेबाजों ने एक-एक छक्के लगाए। इनमें संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कम्बोज और नूर अहमद का नाम शामिल है। इसके अलावा बाकी बचे दो बल्लेबाजों आयुष म्हात्रे और मैट हेनरी ने कोई छक्का नहीं लगाया। सीएसके की टीम ने कुल 11 छक्के लगाए।

सीएसके के बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए छक्के

संजू सैमसन- 1

ऋतुराज गायकवाड़- 1

सरफराज खान-2

कार्तिक शर्मा – 1

शिवम दुबे -1

प्रशांत वीर 1

जेमी ओवर्टन- 2

अंशुल कंबोज- 1

नूर अमहद -1

आयुष म्हात्रे और मैट हेनरी ने छक्के नहीं लगाए।

एक ही मैच में सबसे अधिक बल्लेबाजों द्वारा छक्का लगाने का महारिकॉर्ड

इसके साथ ही दोनों टीमों की तरफ से एक मैच में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों द्वारा छक्के मारने का महारिकॉर्ड बन गया। इस मैच में दोनों टीमों से मिलाकर कुल 14 खिलाड़ियों ने छक्के लगाए और यह आईपीएल के इतिहास का महारिकॉर्ड बन गया। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। आरसीबी की ओर से बल्लेबाजी करने आए सभी बल्लेबाजों ने छक्के लगाए जबकि सीएसके के 11 में से 9 बल्लेबाजों ने गगनचुंबी छक्के जड़े। हालांकि, सीएसके इस सिक्स हिटिंग बैटिंग लाइनअप के बाद भी 19.4 ओवर में 207 रनों के स्कोर पर आउट हो गई और आरसीबी ने यह मुकाबला जीतकर आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह पक्की की। ऑरेंज कैप समीर रिजवी के सिर पर है, जबकि पर्पल कैप रवि बिश्नोई के पास है।

 

Leave a Comment