RCB ने किए 4 खिलाड़ी टीम से बाहर, मुंबई इंडियंस-दिल्ली कैपिटल्स के 12 प्लेयर्स रिलीज, पूरी लिस्ट आई सामने

WPL 2027 ऑक्शन से पहले सभी पांच टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की तस्वीर साफ कर दी है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ बल्लेबाज ग्रेस हैरिस को रिलीज कर दिया है।

हैरिस ने 2026 में RCB के खिताबी अभियान के दौरान दो अर्धशतक लगाए थे और दोनों पारियां यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ आई थीं।

RCB ने हैरिस के अलावा लिंसे स्मिथ, हेमलता और गौतमी नायक को भी रिलीज किया है। वहीं एलिस पेरी आगामी सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगी। RCB ने पेरी को पिछले सीजन में रिटेन किया था लेकिन वह निजी कारणों से नहीं खेली थीं। लॉरेन इबेल, डी क्लर्क और जॉर्जिया वॉल भी टीम की विदेशी रिटेंशन में शामिल हैं।

गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जबकि डेनी वायट समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज किया। मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को बरकरार रखा और छह को रिलीज किया, जिनमें कमलिनी भी शामिल हैं।

चार बार फाइनल खेल चुकी दिल्ली कैपिटल्स ने 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। लिजेल ली और स्नेह राणा जैसे नाम रिलीज किए गए हैं, जबकि 2026 सीजन से बाहर रहने वाली अनाबेल सदरलैंड को टीम ने बरकरार रखा है।यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इनमें डिएंड्रा डॉटिन, क्लोय ट्रियोन, चार्ली नॉट, आशा शोभना, किरन नावगिरे और श्वेता सहरावत शामिल हैं।

WPL 2027 ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा। वॉरियर्ज के पास सबसे बड़ा 3.65 करोड़ का पर्स और सात खिलाड़ियों की जगह है। मुंबई इंडियंस के पास भी सात स्लॉट हैं, लेकिन उनका पर्स सबसे कम 1 करोड़ है।

सभी टीमों के रिटेन और रिलीज खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

  • रिटेन भारतीय खिलाड़ी: अरुंधति रेड्डी, प्रत्युषा कुमार, ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, प्रेमा रावत, सयाली सतघरे, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल
  • रिटेन विदेशी खिलाड़ी: लॉरेन बेल, एलिस पेरी, नादिन डी क्लर्क, जॉर्जिया वोल
  • रिलीज खिलाड़ी: ग्रेस हैरिस, लिंडसे स्मिथ, गौतमी नाइक, डी हेमलता

मुंबई इंडियंस

  • रिटेन भारतीय खिलाड़ी: अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, राहिला फिरदौस, एस सजना, संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा
  • रिटेन विदेशी खिलाड़ी: हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नेटली साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, शबनिम इस्माइल
  • रिलीज खिलाड़ी: कमालिनी जी, क्रांति रेड्डी, मिली इलिंगवर्थ, पूनम खेमनार, साइका इशाक, त्रिवेणी वसिष्ठ

दिल्ली कैपिटल्स

  • रिटेन भारतीय खिलाड़ी: जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीया यादव, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, एन चरानी, ममता मडिवाला, नंदिनी शर्मा
  • रिटेन विदेशी खिलाड़ी: लॉरा वोल्वार्ड्ट, एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, लूसी हैमिल्टन, मारिजाने कैप
  • रिलीज खिलाड़ी: लिजेल ली, तानिया भाटिया, अलाना किंग, प्रगति सिंह, ई सुरजना, स्नेह राणा

यूपी वॉरियर्ज

  • रिटेन भारतीय खिलाड़ी: दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, हरलीन देओल, शिप्रा गिरी, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, सिमरन शेख
  • रिटेन विदेशी खिलाड़ी: मेग लैनिंग, सोफी एक्लेस्टोन, फीबी लिचफील्ड, तारा नॉरिस
  • रिलीज खिलाड़ी: आशा शोभना, डींड्रा डॉटिन, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, एमी जोन्स, क्लो ट्रायन, चार्ली नॉट, गोंगाडी त्रिशा, सुमन मीणा

दिल्ली कैपिटल्स

  • रिटेन भारतीय खिलाड़ी: अनुष्का शर्मा, भारती फुलमाली, जिंतामणि कलिता, कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़, तनुजा कंवर, हैप्पी कुमारी, काशवी गौतम, रेणुका सिंह, यास्तिका भाटिया
  • रिटेन विदेशी खिलाड़ी: किम गर्थ, सोफी डिवाइन, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, बेथ मूनी
  • रिलीज खिलाड़ी: आयुषी सोनी, डैनी वायट-हॉज, तितास साधु, शिवानी सिंह

Leave a Comment