रणजी ट्रॉफी 2026-27 के प्लेट ग्रुप मैच में मिजोराम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने इतिहास रच दिया। उन्होंने नागालैंड के खिलाफ 400 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इतिहास रच दिया।
चिन्मय ने ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी। वहीं उन्होंने रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ, सुनील गावस्कर, चेतेश्वर पुजारा और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
चिन्मय रणजी ट्रॉफी के इतिहास में भी 400 रनों की पारी खेलने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने पृथ्वी शॉ के नाबाद 379, संजय मांजरेकर के 377 समेत कई धाकड़ खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास में भी 400 रनों की पारी खेलने वाले दुनिया के 10वें खिलाड़ी बने हैं।
रणजी ट्रॉफी में 78 साल बाद हुआ यह कमाल
रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार 1948-49 में 400 रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड महाराष्ट्र के बल्लेबाज बीबी निम्बालकर ने बनाया था। उन्होंने कथियावार के खिलाफ नाबाद 443 रन की पारी खेली थी। अब 78 साल बाद किसी और बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 400 रनों का आंकड़ा एक पारी में छुआ है। तीसरे नंबर पर पृथ्वी शॉ का 379 रन का स्कोर है जो उन्होंने 2022-23 में असम के खिलाफ बनाया था।
रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज
| स्कोर | खिलाड़ी | टीम | किसके खिलाफ | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| 443* | बी. बी. निम्बालकर | महाराष्ट्र | काठियावाड़ | 1948/49 |
| 400* | चिन्मय सुतार | मिजोराम | नागालैंड | 2026-27 |
| 379 | पृथ्वी शॉ | मुंबई | असम | 2022/23 |
| 377 | संजय मांजरेकर | बॉम्बे | हैदराबाद | 1990/91 |
| 366 | एम. वी. श्रीधर | हैदराबाद | आंध्र | 1993/94 |
| 366 | तन्मय अग्रवाल | हैदराबाद | अरुणाचल प्रदेश | 2023/24 |
| 359* | विजय मर्चेंट | बॉम्बे | महाराष्ट्र | 1943/44 |
| 359* | समित गोहेल | गुजरात | ओडिशा | 2016/17 |
| 353 | वी. वी. एस. लक्ष्मण | हैदराबाद | कर्नाटक | 1999/00 |
| 352 | चेतेश्वर पुजारा | सौराष्ट्र | कर्नाटक | 2012/13 |
| 351* | स्वप्निल गुगले | महाराष्ट्र | दिल्ली | 2016/17 |
| 343 | पुनीत बिष्ट | मेघालय | सिक्किम | 2018/19 |
| 341 | सकिबुल गनी | बिहार | मिजोरम | 2021/22 |
| 340 | सुनील गावस्कर | मुंबई | बंगाल | 1981/82 |
| 338 | प्रशांत चोपड़ा | हिमाचल प्रदेश | पंजाब | 2017/18 |
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
| खिलाड़ी | रन | गेंदें | चौके | छक्के | टीम | विपक्षी टीम | मैदान | मैच की तारीख |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| ब्रायन लारा | 501* | 427 | 62 | 10 | वार्विकशायर | डरहम | बर्मिंघम | 2 जून 1994 |
| हनीफ मोहम्मद | 499 | – | 64 | 0 | कराची | बहावलपुर | कराची | 8 जनवरी 1959 |
| डॉन ब्रैडमैन | 452* | 465 | 49 | 9 | न्यू साउथ वेल्स (NSW) | क्वींसलैंड | सिडनी | 3 जनवरी 1930 |
| बी. बी. निम्बालकर | 443* | – | 49 | 1 | महाराष्ट्र | काठियावाड़ | पुणे | 16 दिसंबर 1948 |
| बिल पोंसफोर्ड | 437 | – | 42 | 0 | विक्टोरिया | क्वींसलैंड | मेलबर्न | 16 दिसंबर 1927 |
| बिल पोंसफोर्ड | 429 | – | 42 | 0 | विक्टोरिया | तस्मानिया | मेलबर्न | 2 फरवरी 1923 |
| आफताब बलोच | 428 | – | 25 | 0 | सिंध | बलूचिस्तान | कराची | 18 फरवरी 1974 |
| आर्ची मैकलारेन | 424 | – | 62 | 1 | लंकाशायर | समरसेट | टॉन्टन | 15 जुलाई 1895 |
| सैम नॉर्थईस्ट | 410* | 450 | 45 | 3 | ग्लैमरगन | लीसेस्टरशायर | लीसेस्टर | 20 जुलाई 2022 |
| ग्रीम हिक | 405* | 469 | 35 | 11 | वॉर्सेस्टरशायर | समरसेट | टॉन्टन | 5 मई 1988 |
| ब्रायन लारा | 400* | 582 | 43 | 4 | वेस्टइंडीज | इंग्लैंड | सेंट जॉन्स | 10 अप्रैल 2004 |
| चिन्मय सुतार | 400* | 517 | 46 | 7 | मिजोराम | नागालैंड | दीमापुर | 19 अक्टूबर 2026 |
Ranji Trophy: प्रियांश आर्या 199 पर आउट, आयुष बडोनी ने बनाए 217 रन; गुजरात के खिलाफ दिल्ली ने खड़ा किया 648 का स्कोर
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के अपने दूसरे मैच में दिल्ली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 648 रन पर अपनी पारी घोषित की। प्रियांश आर्या ने 199 और कप्तान आयुष बडोनी ने 217 रन की पारी खेली।