Ranji Trophy: 12 विकेट लेने वाले आकिब नबी के दम पर जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा

Jammu Kashmir vs Madhya Pradesh: जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है. ये पहली बार है जब जम्मू कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची है. इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर खेले दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश को हराकर जम्मू कश्मीर ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया है. जम्मू कश्मीर की इस ऐतिहासिक जीत में उसके तेज गेंदबाज आकिब नबी का सबसे बड़ा योगदान है, जिन्होंने अपने करियर का सबसे दमदार प्रदर्शन किया.