Ranji Trophy: साई किशोर की हैट्रिक, तमिलनाडु पारी और 66 रनों से जीता, उत्तराखंड ने 10 रन पर 5 विकेट गंवाए

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड में मंगलवार (20 अक्टूबर) को तमिलनाडु ने उत्तराखंड को पारी और 66 रनों से हरा दिया। बाएं हाथ के स्पिनर रविश्रीनिवासन साई किशोर ने हैट्रिक समेत 6 विकेट लेकर तमिलनाडु की जीत में अहम भूमिका निभाई।

उत्तराखंड का आखिरी 5 विकेट 10 रन पर गिर गए। उनके अलावा एस अजीत राम ने 4 विकेट लिए। उत्तराखंड ने पहली पारी में 134 रन बनाए थे। तमिलनाडु ने 313 रन बनाए और 179 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में उत्तराखंड 113 रन पर आउट हो गई।

उत्तराखंड के लिए दूसरी पारी में देगा निश्चल ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। लक्ष्य राज रायचंदानी ने 19, अवनीश सुधा ने 18, कुणाल चंदेला ने 16, जगदीश सुचित ने 14 और मंयक मिश्रा ने 12 रन बनाए। सौरभ रावत, आदित्य रावत और देवेंद्र सिंह बोरा बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। जनमेजय जोशी बगैर खाता खोले नाबाद रहे।

साई किशोर ने हैट्रिक ली

साई किशोर ने उत्तराखंड की दूसरी पारी में 43वें ओवर में हैट्रिक ली। उन्होंने चौथी गेंद पर लक्ष्य रायचंदानी को आउट किया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर सौरभ रावत और छठी गेंद पर आदित्य रावत आउट हुए। उन्होंने आरव महाजन, जगदीश सुचित और देवेंद्र सिंह बोरा का भी विकेट लिए।

यूपी ने गोवा को दिया 235 का लक्ष्य

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड में मंगलवार, 20 अक्टूब को गोवा के खिलाफ दूसरी पारी में उत्तर प्रदेश 197 रनों पर आउट हुई और 235 रनों की बढ़त हासिल की। यूपी के लिए दूसरी पारी में कप्तान आर्यन जुयाल ने अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा यश दयाल ने 14 गेंद पर 36 रन ठोक दिए। पिछली दो पारियों में शतक जड़ने वाले रिंकू सिंह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। रिंकू सिंह ने 23 गेंद पर 24 रन बनाए।

Leave a Comment