नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज खेलना है। अगले महीने 19 नवंबर से पहला टेस्ट होगा। टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए भारतीय खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में उतरे हैं।
आज से रणजी के नए सीजन की शुरुआत हो गई है। केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन समेत टेस्ट टीम के कई खिलाड़ी रणजी में अपने अपनी-अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं।
राहुल और यशस्वी रणजी ट्रॉफी में फेल रहे
भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी के पहले दिन सस्ते में आउट हो गए। यशस्वी मुंबई के लिए खेल रहे हैं और उनकी टीम का सामना चंडीगढ़ से हो रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में 13 गेंदों पर यशस्वी का खाता नहीं खुला। उनका विकेट जगजीत सिंह ने झटका। वहीं कर्नाटक की टक्कर आंध्रा से है। केएल राहुल 11 गेंदों पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का बल्ला शांत
के बल्ले से लंबे समय से बड़ी पारी नहीं निकली है। पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में उन्होंने शतक लगाया था। उसके बाद से खेली 10 पारियों में यशस्वी की सिर्फ एक फिफ्टी है। दो बार वह खाता भी नहीं खोल पाए। श्रीलंका दौरे पर तीन पारियों में यशस्वी ने 77 रन ही बनाए थे। बाहर जाती गेंद को कट करने की कोशिश में वह लगातार विकेट दे रहे हैं।
न्यूजीलैंड में परिस्थिति बैटिंग के लिए मुश्किल
न्यूजीलैंड में टेस्ट में बैटिंग की परिस्थिति काफी मुश्किल होती है। नई गेंद में सीम के साथ स्विंग होता है। यही वजह है कि सलामी बल्लेबाजों पर प्रेशर और ज्यादा रहता है। न्यूजीलैंड में भारत को 2009 के बाद टेस्ट में जीत नहीं मिली है। पिछले दौरे पर चार पारियों में एक बार भी भारतीय टीम 250 के आंकड़ा नहीं छू पाई थी। न्यूजीलैंड में टेस्ट में अभी तक तीन ही भारतीय ओपनर के नाम शतक है। इसमें गौतम गंभीर के अलावा शिखर धवन और सुनील गावस्कर शामिल हैं।