आईपीएल 2026 सीजन शुरू होने से पहले एक बहुत बड़ी खबर आई है. आईपीएल की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को नए मालिक मिल गए हैं. पिछले कुछ महीनों से चली आ रही प्रक्रिया के बाद आखिरकार 1.65 बिलियन डॉलर यानि करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली के साथ राजस्थान रॉयल्स की बिक्री फाइनल हो गई है. अमेरिका के बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कॉन्सोर्टियम ने फ्रेंचाइजी के लिए ये सबसे बड़ी बोली लगाई है, जिसे मंजूर कर लिया गया है.
आईपीएल की शुरुआती 8 फ्रेंचाइजी में से एक राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा मालिक भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन मनोज बदाले हैं, जिनके पास फ्रेंचाइजी का 65 फीसदी हिस्सा है. उनके अलावा 15 फीसदी हिस्सेदारी अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म रेडबर्ड कैपिटल की और 13 पर्सेंट हिस्सेदारी ब्रिटिश उद्योगपति लछलन मर्डोक के नाम है. इनके अलावा 7 फीसदी अन्य इन्वेस्टर हैं.
(खबर अपडेट हो रही है)