PSL: व्हाइट से पिंक हो गई गेंद, किसी को समझ नहीं आ रंग बदलने का कारण, फैंस हुए हैरान, VIDEO

पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन का आगाज हो चुका है. बीते गुरुवार (26 मार्च 2026) को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच लाहौर में खेला गया. जहां लाहौर की टीम फखर जमान (53) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत 69 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही.

मैच के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के दौरान गेंद व्हाइट से पिंक हो गई. इस वाकये से हर कोई हैरान है. गेंद के रंग बदलने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चला पाया. मगर क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि खिलाड़ियों द्वारा गेंद को जमीन पर ज्यादा रगड़ने से शायद ऐसा हुआ है.

पारी के 15वें ओवर के बाद बदल दी गई गेंद

लाहौर कलंदर्स की पारी के 15वें ओवर के बाद गेंद को बदल दी गई. लोगों की तरफ से एक तर्क ये भी सामने आ रहा है कि ओस की वजह से भी गेंद का रंग बदल सकता है. लाहौर में रात के वक्त ओस भी ज्यादा गिरती है. ऐसे में गेंद गिली होने की वजह से उसका रंग बदल सकता है.

 

टॉस जीतकर लाहौर कलंदर्स ने बनाए थे 199/6 रन

लाहौर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए फखर जमान सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 39 गेंद में 135.89 की स्ट्राइक रेट से 53 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए हसीबुल्लाह खान ने 28 गेंदों में नाबाद 40 रनों का योगदान दिया.

रिले मेरेडिथ और हसन खान को मिली दो-दो सफलता

हैदराबाद किंग्समैन की तरफ से रिले मेरेडिथ और हसन खान सबसे सफल गेंदबाज रहे. दोनों गेंदबाजों ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मोहम्मद अली के खाते में एक विकेट आया.

130 रनों पर ढेर हो गई हैदराबाद की टीम

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद किंग्समैन की टीम 20 ओवरों में 130 रनों पर ढेर हो गई. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन मार्नस लाबुशेन ने 22 गेंद में सर्वाधिक 26 रनों की पारी खेली. मगर उनकी यह पारी भी टीम की जीत के लिए काफी नहीं थी.

हारिस रऊफ, सिकंदर रजा और उबैद शाह ने चटकाए दो-दो विकेट

लाहौर कलंदर्स की तरफ से हारिस रऊफ, सिकंदर रजा और उबैद शाह ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मुस्तफिजुर रहमान और कैप्टन शाहीन शाह अफरीदी के खाते में एक-एक विकेट आए.

Leave a Comment