IPL का हरेक सीजन लगभग एक नए सितारे के उभरने का गवाह बनता आया है. आने वाले वक्त में IPL में एक और सितारा चमक सकता है, जो फिलहाल PSL यानी पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहा है. ( Photo: Getty Images)
PSL 2026 में खेल रहे उस खिलाड़ी का नाम डियान फॉरेस्टर है. 25 साल के इस बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर का खेल देखकर फिलहाल पूरा पाकिस्तान दंग है. डियान फॉरेस्टर को लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो आगे IPL खेल सकते हैं. ( Photo: Getty Images)
अब सवाल है कि डियान फॉरेस्टर को लेकर ऐसा कहा क्यों जा रहा है? इसके पीछे है PSL 2026 में उनका बेखौफ प्रदर्शन. PSL 2026 में डियान फॉरेस्टर, रावलपिंडीज टीम का हिस्सा हैं. मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाले उस टीम से खेलते हुए उन्होंने अब तक 2 मैचों में 7 छक्के के साथ 68 रन बनाए हैं. बड़ी बात ये है कि अपनी विस्फोटक पारियों की स्क्रिप्ट वो 7वें नंबर पर उतरकर लिख रहे हैं. यानी डेथ ओवर्स में कहर बनकर टूटने में वो सक्षम हैं. ( Photo: Getty Images)
साउथ अफ्रीका के डियान फॉरेस्टर का इंटरनेशनल डेब्यू भी इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली घरेलू T20 सीरीज में हुआ. 5 मैचों की T20 सीरीज में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने बस 83 रन बनाए थे. ( Photo: Getty Images)
डियान फॉरेस्टर का T20 करियर अभी 29 मैचों का है, जिसमें उन्होंने 31 छक्कों के साथ 617 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 141.18 का है. ( Photo: Getty Images)



