वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 5,000 रन पूरे करना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबे समय तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करना पड़ता है. हालांकि, कुछ बल्लेबाजों ने अपनी शानदार तकनीक और निरंतरता के दम पर यह उपलब्धि बेहद कम पारियों में हासिल की.
इस सूची में पाकिस्तान के बाबर आजम सबसे आगे हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़कर वनडे में सबसे तेज 5,000 रन बनाने का कारनामा किया था.