Pakistan Boycott India Match Live Updates: नॉकआउट मैच को लेकर पाकिस्तान का बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Pakistan Forfeit India T20 World Cup Match Live Updates: टी-20 विश्व कप से पहले जबरदस्त ड्रॉमा देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान सरकार ने ये घोषणा की कि वह भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा।

हालांकि टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

पाकिस्तान को 15 फरवरी को कोलंबो में ग्रुप स्टेज का मैच भारत के खिलाफ खेलना था। ये फैसला पाकिस्तानी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद लिया है। इसके जवाब में, आईसीसी द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की आशंका है, जिसमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध भी शामिल हो सकता है।

Leave a Comment